कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जिस दौरान भारत जोड़ो यात्रा शुरू की कुछ राजनीतज्ञों ने इस यात्रा को सिरे से नकारते हुए कहा ये इस से कुछ नहीं होगा लेकिन ये यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नई छवि लाई जिसके बाद पार्टी में भी नया जोश आया उसी का परिणाम कर्नाटक चुनाव की जीत भी था। इस यात्रा में राहुल गांधी को आम लोगो से लेकर खास लोगो का साथ मिला। अब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से कर मेघालय में अंत करंगे।
भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए इस खबर की पुष्टि की और संवाददाताओं से कहा कि राज्य के भीतर पार्टी के नेता एक समानांतर मार्च करेंगे। पटोले ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक शुरू होगा। प्रमुख कांग्रेस नेता पश्चिमी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मार्च का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के पहले चरण में गांधीजी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे।


Download Android App
Download iOS App



