कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए नायडू ने संक्रमण को रोकने के लिए सांसदों से की सहयोग की अपील

Summary :

भारत में कोरोना वायरस प्रकोप जारी है. अबतक भारत में 73 मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने वायरस महामारी घोषित कर दिया है।

भारत में कोरोना वायरस प्रकोप जारी है। अबतक भारत में 73 मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization ) ने वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसी बीच राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार गहराने का हवाला देते हुये आज उच्च सदन में सभी सदस्यों से इसके बचाव को लेकर सावधानी बरतने के लिये लोगों को जागरुक करने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
नायडू ने राज्यसभा की बैठक शुरु होने पर सदस्यों से कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कोरोना वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर ‘महामारी’ की स्थिति घोषित कर दी है। उन्होंने मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुये कहा कि सभी सदस्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों तक पहुंच कर उन्हें यथासंभव सभी सावधानियां बरतने के बारे में अवगत करायें।

लखनऊ पोस्टर मामला : SC का इलाहाबाद HC के फैसले पर रोक से इंकार, बड़ी बैंच करेगी सुनवाई

नायडू ने सदस्यों से सार्वजनिक जीवन में लोगों से मिलते समय खुद भी सावधानी बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने देश और देश के बाहर भ्रमण करने वाले सदस्यों से खासतौर पर सावधानी बरतने की अपील की।उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की 73 मामलों में अब तक पुष्टि हो गयी है।

Desk Team