महीने भर हो चुकें हैं और सीमा हैदर को लेकर हर रोज़ नए खुलासे होते रहते हैं. जहां सीमा हर दिन आपको किसी न किसी इंटरव्यू, मीडिया चैनल और कई अन्य संगठनों से बात-चीत करते हुए दिख ही जायेगी. जहां वो सिर्फ अपने और सचिन के प्यार की दुहाई देते हुए नज़र आ रही हैं. सीमा पाकिस्तान के रास्ते, नेपाल होकर भारत में ऐसे आई जैसे की वो एक भारतीय महिला हो जिस कारण नेपाल बॉर्डर पर भी उन्हें किसी ने पहचाना नहीं. सीमा हैदर के ऊपर ये संदेह की सुई इतनी बढ़ गयी की ATS ने खुद ही उससे पूछताछ की. लेकिन इस बार सीमा की याचिका सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के के पास गयी है, जहां वो गुहार लगा रही है की उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए.
सीमा ने की राष्ट्रपति से मदद की गुहार
सीमा हैदर 4 बच्चों की माँ है. और वो ये दावा करते हुए हमेशा से ही नज़र आयी हैं की सचिन से उन्हें”बेपनाह’ मोहब्बत है. लेकिन देश में सीमा हैदर का ये मुद्दा इस तरह बाहर आ रहा है की उनके पाकिस्तान जाने की भी बात की जा रही है. लेकिन इस बात से चिंता सीमा सीधे इस बार द्रौपदी मुर्मू के पास चली गयी. जी हाँ सीमा हैदर के वकील AP सिंह ने ही उनकी याचिका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनकी ओर से भेजा है. जिसमें उनके यहां रहने की गुहार लगाई गयी. बता दें की इसमें साफ शब्दों में लिखा हुआ है की सीमा हैदर और उसके 4 बच्चों को उसके प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने के लिए अनुमति दी जाए.”
क्या लिखा है पत्र में?
पात्र में सीमा हैदर के सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील ने लिखा है की याचिकाकर्ता को एक प्यारे पति के रूप में सचिन, अच्छे सास ससुर और अपने बच्चो के साथ रहने दिया जाए जो सुख उन्हें पहले कभी नहीं मिला, साथ ही उसमें आगे लिखा है की वो राष्ट्रपति की बहुत ही आभारी रहेंगी की उनको भारत में रहने का एक मौका दिया जाए, और अगर उसको ये अवसर मिलता है तो वो अपना बाकी का जीवन सुखी पूर्वक पति, बच्चे, और सास-ससुर के साथ ही बिताएगी.


Download Android App
Download iOS App



