आए दिन सीमा हैदर की कहानी में बड़े बड़े खुलासे हो रहे है। वहीं एटीएस भी सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है। इस बीच सीमा हैदर जिस सचिन से प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई उस सीमा हैदर की सचिन से लड़ाई की बात भी सामने आई हेै। जिस प्यार को लेकर सीमा हैदर बड़े बड़े दावे कर रही है उस सीमा हैदर के प्यार पर भी सवाल उठने लगे है। इसलिए दोनों के बीच सिर्फ प्यार नहीं झगड़े भी होते थे। इस बात का खुलासा उनके ही मकान मालिक ने किया है।
सचिन से सीमा की हुई थी लड़ाई
अंबेडकर नगर में जिस मकान में सचिन ने कमरा लिया था और सीमा हैदर को वहां रखा था उसके मकान मालिक ने खुलासा किया है। कि एक बार दोनों की लड़ाई हुई तो सचिन ने सीमा को मारा-पीटा भी था। उसके बाद खुद को मारने की बात भी कही थी। मकान मालिक जब घर आया तो उसके बच्चों ने ये बात बताई, जिसके बाद मकान मालिक गिरजेश ने सचिन को समझाया भी था। यदि वो आगे ऐसे झगड़े करेगा तो कमरा खाली करना पड़ेगा।
मकान मालिक ने बताया बीड़ी पीती थी
मकान मालिक गिरजेश के मुताबिक झगड़े का कारण सचिन ने ये बताया था कि सीमा बीड़ी पीती थी और ये बात सचिन को पसंद नहीं थी। सचिन ने एक दिन उसे बीड़ी पीते पकड़ लिया था जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ और सचिन ने सीमा के साथ मारपीट की। गिरजेश के मुताबिक उसके समझाने के बाद दोनों अच्छे से रहने लगे थे। उस दिन के बाद फिर से मारपीट की बात सामने नहीं आई।
सीमा हैदर से पूछताछ कर रही यूपी एटीएस
बता दें कि दो दिन से यूपी एटीएस की टीम सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में सीमा हैदर से तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं। लेकिन सीमा सवालों का ठीक तरीके से जवाब देने के बजाय घुमा-फिराकर दे रही है। अभी तक की पूछताछ में सीमा हैदर से आईएसआई की प्लानिंग, कोडवर्ड, भारत आने का मकसद सहित अन्य कई तरह के सवाल किए गए हैं। एटीएस सूत्रों की मानें तो सीमा सभी सवालों के सोचे समझे जवाब दे रही है। जिसकी वजह से सीमा से राज उगलवाना एटीएस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। लेकिन लगातार एटीएस सीमा सचिन और उनके पिता से पूछताछ कर रही है।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर बीड़ी पीती थी, सचिन ने की थी मारपीट
Summary :
Seema Haider, who came from Pakistan, used to smoke beedi, Sachin had a fight


Download Android App
Download iOS App



