2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए काफी कम दिन बाकी रह गए हैं. साथ ही देश में कई सियासी कुर्सियों की अदला बदली भी की जा रही है. जहां 25 से भी ज्यादा विपक्षी दल एक महागठबंधन सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं, वहीँ मोदी सरकार के नेतृत्व वाली पार्टी NDA यानि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन भी चुनावी तैयारी में ज़ोरो-शोरों से भाग ले रही है. आज-कल ये पार्टी काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है क्योंकि जहां देखो वहाँ हर तरफ छोटे-छोटे दल NDA की नाव में सवार हो रहे हैं. आगे बढे उससे पहले आपसे एक सवाल है की क्या आपके मन में भी ये सवाल आया है की आखिर बीजेपी कई दलों को NDA के साथ क्यों जोड़ रही है? अगर हाँ तो चलिए जानते हैं क्यों?
बीजेपी कर रही है छोटे दलों को NDA में शामिल
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली पार्टी NDA की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीजेपी के अध्यक्ष जे-पी नड्डा कर रहे थे. साथ ही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. जहां इस बैठक के ज़रिये बीजेपी नई-नई पार्टियों को NDA में शामिल होने का मौका प्रदान कर रही है. साथ ही बीजेपी इसके ज़रिये एक महागठबंधन बनाने का अवसर भी तलाश रही है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है की इस बैठक में NDA के लोग तो शामिल हुए ही साथ ही वो अन्य दल भी शामिल हुए जो NDA का हिस्सा है ही नहीं.
NDA में हुआ काफी बदलाव
NDA का गठन साल 1988 में हुआ था, जिस वक़्त इस पार्टी में कई अन्य बड़ी-बड़ी पार्टियां शामिल थी. जी हाँ हम बात कर रहे हैं शिवसेना, जनता दल यूनाइटेड और अकाली दल जैसे कई दलों की. लेकिन उस वक़्त के NDA और आज के NDA में काफी बदलाव हो चूका है. क्योंकि अब ये सहयोगी दल इसके साथ नहीं है. जिस कारण बीजेपी कई दलों को NDA में शामिल होने का अवसर दे रही है. और अच्छी खबर ये है की उत्तर-प्रदेश में इनकी ये पहल रंग लाई है, जी हां बता दें कि पूर्वांचल से सुभा सपा के नेता ओम प्रकाश राजभर भी इसमें शामिल हो गए.
इन-इन जगहों पर बीजेपी कर रही गठबंधन
मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कई बदलाव हुए. ये दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं. और NDA भी इनके नेतृत्व में है. जिस कारण देश के कई हिस्सों में बीजेपी गठबंधन करने का फैसला ले रही है. फिर चाहे वो तमिलनाडु में एआईएडीएमके पार्टी हो या फिर तेलंगाना में टीडीपी. हर क्षेत्र में मोदी सरकार गठबंधन सरकार बनाने की बातचीत में जुट चुकी है.
BJP इसीलिए दे रही छोटे दलों को NDA में शामिल होने मौक़ा, क्या बन सकती है गठबंधन सरकार?
Summary :
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) 2024 की चुनावी तैयारी में ज़ोरो-शोरों से भाग ले रही है. आज-कल ये पार्टी काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है क्योंकि जहां देखो वहाँ हर तरफ छोटे-छोटे दल NDA की नाव में सवार हो रहे हैं. बीजेपी कई दलों को इसमें शामिल होने का अवसर भी प्रदान कर रही है.


Download Android App
Download iOS App



