कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) कराने में तकनीकी खामियों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की अक्षमता और तैयारियों की कमी की वजह से ऐसा हुआ।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीयूईटी परीक्षा आज 13 केंद्रों पर निरस्त करनी पड़ी जिससे करीब 8700 परीक्षार्थी प्रभावित हुए। ‘अपरिहार्य तकनीकी खामियों’ के बहाने बार-बार ऐसा किया जा रहा है।’’
रमेश ने कहा, ‘‘वास्तविक वजह मोदी सरकार की अक्षमता और तैयारियों की कमी है।’’


Download Android App
Download iOS App



