शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने किया होलिका दहन

Summary :

ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में आज शाम शुभ मुहुर्त में होलिका का दहन किया।

ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में आज शाम शुभ मुहुर्त में होलिका का दहन किया। 
इस अवसर पर शिष्य मंडल के सदस्य मौजूद रहे, शंकराचार्य ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी, धुरेली के दिन मंगलवार को सुबह नौ बजे झोतेश्वर में आयोजित होने वाले रंग कार्यक्रम में शंकराचार्य रंग बरसा कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Shera Rajput