कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर एक वीडियो को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वीडियो में थरूर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले से लोकसभा में बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिल रहीं प्रतिक्रिया पर शशि थरूर का जवाब सामने आया है।
दरअसल, वायरल वीडियो में नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारुक अब्दुल्ला सदन में अपना भाषण दे रहे हैं। ठीक उनके पीछे एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और शशि थरूर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर चुटीले अंदाज में टिप्पणियां करने लगे।
लोगों की इन टिप्पणियों पर थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जो लोग लोकसभा में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच की संक्षिप्त बातचीत पर मजे ले रहे हैं, उनके लिए यह बताना चाहता हूं कि वह मुझसे नीति से संबंधित एक सवाल पूछ रही थीं क्योंकि वह अगली वक्ता थीं। वह (सुप्रिया) धीरे-धीरे बोल रही थीं ताकि फारूक साहब (उस वक्त के वक्ता) को परेशानी नहीं हो। मैं उन्हें (सुप्रिया) को सुनने के लिए झुक गया था।’’
इसेक साथ ही उन्होंने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को टैग करते हुए एक गाने की कुछ पंक्तियां भी लिखीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना!
कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई
तू कौन है, तेरा नाम है क्या, सीता भी यहाँ बदनाम हुई
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना!
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना!
कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई
तू कौन है, तेरा नाम है क्या, सीता भी यहाँ बदनाम हुई
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना! @supriya_sule https://t.co/X69vWB7j3u— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 7, 2022
गौरतलब है कि 45 सेकंड के इस वायरल वीडियो को पुष्पा फिल्म के श्रीवल्ली की धुन पर एडिट किया गया। वीडियो के सामने आते ही यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियां दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शशि थरूर ने यूक्रेन की स्थिति पर अपना पक्ष रखा था।


Download Android App
Download iOS App



