शिवसेना ने कहा BJP ने करवाया ओवैसी और प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी का गठबंधन

Summary :

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ‘‘इस तरह के अरोप हैं’’ कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम और दलित नेता

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ‘‘इस तरह के अरोप हैं’’ कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम और दलित नेता प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी के बीच गठबंधन केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कराया है ।

एआईएमआईएम और आम्बेडकर की पार्टी भारिप बहुजन महासंघ ने पिछले महीने अगले साल होने वाले चुनावों में गठबंधन करने की घोषणा की थी ।

पवार ने राफेल पर राहुल गांधी के रूख का किया विरोध – आंबेडकर

शिवसेना नेता राउत ने  कहा, ‘‘इस बात के आरोप हैं कि इन दोनों दलों में भाजपा ने ही गठबंधन कराया है ताकि कांग्रेस को महाराष्ट्र में दलित और मुस्लिम मत नहीं मिले ।’’

राउत ने कहा कि अगर आम्बेडकर का कांग्रेस और राकांपा से वैचारिक मतभेद हैं तो उसे शिवसेना के साथ गठजोड़ करना चाहिए था ।

Desk Team