सिडनी से आई बुरी खबर: चोटिल Shreyas Iyer होंगे हफ्तों तक टीम से बाहर!

Summary :

Shreyas Iyer Injury: सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भले ही Team India ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया हो, लेकिन इस जीत के बीच एक बुरी खबर ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और अब उन्हें कई हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। Shreyas Iyer Injury: तीसरे वनडे के दौरान लगी चोट घटना तीसरे वनडे के 34वें ओवर की है, जब हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स…

Shreyas Iyer Injury: सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भले ही Team India ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया हो, लेकिन इस जीत के बीच एक बुरी खबर ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और अब उन्हें कई हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।

Shreyas Iyer Injury: तीसरे वनडे के दौरान लगी चोट

Shreyas Iyer Injury
Shreyas Iyer Injury (Source – Social Media)

घटना तीसरे वनडे के 34वें ओवर की है, जब हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच हवा में उछला। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े अय्यर ने पीछे की और भागते हुए शानदार डाइव लगाकर कैच तो पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान ज़मीन पर गिरते हुए उनकी पसलियों में चोट लग गई। वो दर्द से तड़पते दिखे और तुरंत मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई।

फ्रैक्चर होने की संभावना

Shreyas Iyer Injury Update
Shreyas Iyer Injury Update (Source – Social Media)

मैच के दौरान BCCI ने बताया था कि अय्यर को तुरंत जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, बाद में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बाईं पसलियों में चोट पाई गई है। शुरुआती जांच में यह हेयरलाइन फ्रैक्चर होने की संभावना जताई जा रही है।

भारत लौटने के बाद अय्यर अब बेंगलुरु के NCA (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में आगे की जांच कराएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे। ऐसे में उनके 30 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में खेलने पर संदेह गहराता जा रहा है। अगर चोट गंभीर निकली तो अय्यर की वापसी में और भी वक्त लग सकता है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है।

Also Read: Perform कर, वरना बाहर बैठा दूंगा: Gautam Gambhir ने दी थी Harshit Rana को Warning

Rahul Singh Karki