Sidhu Musewala murder case: सोमवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट करेंगे सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात

Summary :

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दिवंगत गायक के पिता भावुक हो गए

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दिवंगत गायक के पिता भावुक हो गए।  10 से 15 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान मूसेवाला के परिजनों ने गृहमंत्री से हत्याकांड में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं गृहमंत्री ने सिंगर की मौत पर शोक जताया। इसी कड़ी में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पीड़ित परिवार से सोमवार को ये मुलाकात करेंगे। 
भगवंत मान दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे
बीते दिन  पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। और  गायक सिद्धू मूस वाला के पिता से मुलाकात की।सीएम मान से पहले AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली मूसेवाला के घर पहुंचे थे, जहां भारी विरोध के बाद उनको वापस लौटना पड़ा।
29 मई को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला हत्या कर दी 
पंजाब के मानसा में बीती 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे।

Desk Team