केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जेल में बंद उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल में ‘बलात्कार के आरोपी’ से मालिश करवा रहे हैं।
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में जैन को तिहाड़ जेल के भीतर अपनी कोठरी में मालिश करवाते हुए देखा जा सकता है।
सूत्रों का दावा है कि वीडियो में जैन का मालिश करते हुए दिख रहे व्यक्ति पर नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कह दिल्ली के लोग इस आशा के साथ इंतजार कर रहे हैं कि महिलाओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा और उनके जीवन में सुधार होगा। उन्होंने कहा लेकिन ‘‘नेता और केजरीवाल के मंत्री महिलाओं की बेहतरी की दिशा में सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं और जेल में बलात्कारी से सेवाएं ले रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



