स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कि सांसदी चली गई है, इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट होता दिखाई दे रहा है। बता दें बीजेपी लगातार कांग्रेस पार्टी को घरने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कि सांसदी चली गई है, इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट होता दिखाई दे रहा है। बता दें बीजेपी लगातार कांग्रेस पार्टी को घरने का काम कर रही है।इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे हैं, जबकि पीएम ने हमेशा कहा है कि आप मेरा चाहे जितना अपमान करना है करिए, लेकिन देश का अपमान मत करिए। 
Smriti Irani Alleges Congress Leader Rahul Gandhi Supported Slogan 'Bharat  Tere Tukde Honge' | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आरोप- राहुल गांधी ने  किया था 'भारत तेरे टुकड़े होंगे ...
आपको बता दें स्मृति इरानी ने कहा, ‘अपनी पॉलिटिकल बौखलाहट में राहुल गांधी का मोदी जी के प्रति विष, देश के अपमान में परिवर्तित हो चुका है. पीएम मोदी का अपमान करते करते पूरे OBC समाज का अपमान करना भी उन्होंने उचित समझा. नरेंद्र मोदी की इमेज पर प्रहार करने के लिए राहुल गांधी ने विदेश में झूठ बोला… देश में झूठ बोला… संसद में झूठ बोला।ये वो व्यक्ति है जो सुप्रीम कोर्ट के सामने नाक रगड़ कर माफ़ी मांगते हैं और आज ढोंग करते हैं डरपोक न होने का.’
pm narendra modi interview pm attack on rahul gandhi How do I reply to a  person who does not listen and sit in Parliament - India Hindi News - जो न  सुनते
इरानी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया गया हो। ये कटाक्ष जब उन्होने सांसद में दिया। तब उनसे कहा गया कि आप अपने शब्दों को प्रमाणित करिए….लेकिन नहीं किया। घर उनका नहीं है, जनता का है। जैसे उन्होंने अमेठी में जमीन कब्जा ली है।वैसे ही वह राजधानी में चाहते हैं कि टैक्स पेयर का घर कब्जा कर लें.”

Desk Team