सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि यह कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत है और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों को सतर्क रहना चाहिए। जनरल पांडे 30 अप्रैल को भारतीय सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद कश्मीर के अपने पहले दौरे पर हैं। वह शनिवार को श्रीनगर पहुंचे।
रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सेना प्रमुख, उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला के साथ उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सुरक्षा स्थिति और संरचनाओं का जायजा ले रहे हैं। पांडे को सुरक्षा स्थिति और संचालन संबंधी तैयारियों के बारे में बताया गया।
बयान में कहा गया है, ‘‘सेना प्रमुख ने कमांडरों के साथ बातचीत करते हुए नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बरते जाने पर विशेष जोर दिया।’’


Download Android App
Download iOS App



