CDS जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के चलते सोनिया गाँधी ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्य हो जाने की वजह से बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्य हो जाने की वजह से बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से यह अपील भी की है कि वे किसी भी तरह के जश्न से पूरी तरह दूर रहें। सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को वह 75 साल की हो जाएंगी।
वेणुगोपल ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के जश्न से बचें। 

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य सैन्य अधिकारी सवार थे। बाद में भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई है।

Desk Team