भारतीय वायुसेना (IAF) का हेलीकॉप्टर एमआई-17वी5 बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा है।
हेलिकॉप्टर में ये अधिकारी मौजूद थे
वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे।
ये नेता रहे मौजूद, पीएम मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी
इस दुखद घटना के बाद कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई।बैठक में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजित डोभाल मौजूद रहे। हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में बयान दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है और भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया।
CDS बिपिन रावत के निधन पर PM मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया
हेलिकॉप्टर हादसे के बारे में संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी- ठाकुर
वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे के बारे में संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी।
आज ही गए थे तमिलनाडु
एक स्पेशल एयरक्राफ्ट के ज़रिए बुधवार सुबह करीब 9 बजे जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत नौ लोग दिल्ली से रवाना हुए थे और करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एयरफोर्स स्टेशन सुलूर पहुंचे थे। उसके बाद उन्होने आगे के सफर के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया।
करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली से आए 9 लोग और पांच क्रू के सदस्य यानी कुल 14 लोग एयरफोर्स स्टेशन सुलूर से वेलिंगटन आर्मी कैंप के लिए हेलिकॉप्टर में बैठकर रवाना हुए. लेकिन वेलिंगटन आर्मी कैंप से करीब 16 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया।


Download Android App
Download iOS App



