विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी आवास से हुईं रवाना

Summary :

आज बैंगलुरु में विपक्ष की बैठक होनी है। ऐसे में देश के तमाम विपक्षी दल आज एकजुट होकर कई मुद्दों पर बातचीत करने वाली हैं, इस बीच सोनियां गांधी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं

आज बैंगलुरु में विपक्ष की बैठक होनी है। ऐसे में देश के तमाम विपक्षी दल आज एकजुट होकर कई मुद्दों पर बातचीत करने वाली हैं।और इन सब के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी 17 जुलाई को दिल्ली स्थित अपने आवास से इस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं हैं।  
विपक्ष की बैठक में शामिल होंगी सोनिया गांधी  
वह बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होंगी। पहले दौर की बैठक 17 जुलाई को होने वाली है और दूसरे दौर की बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल में होगी। ‘विपक्षी एकता’ बैठक में कम से कम 26 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। कांग्रेस द्वारा बुलाई जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शीर्ष विपक्षी नेताओं को अगली एकता बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।  

Desk Team