पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली अब त्रिपुरा के पर्यटन ब्रांड एंबेस्डर बन चुके हैं | जी हाँ, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली त्रिपुरा के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने दी। उन्होंने कहा, हमने सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया । आपको बता दें कि माणिक साहा ने गांगुली के साथ टेलीफोन पर बातचीत भी की |
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
इस बारे में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि वे राज्य में पर्यटन को बढ़ाना चाहते हैं। त्रिपुरा में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर्यटकों को जाना चाहिए। पूरी दुनिया सौरव गांगुली को जानती है इसलिए वह पर्यटकों को यहां आकर्षित करेंगे। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली ने त्रिपुरा टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
ब्रांड एंबेस्डर बनने के बाद क्या बोले सौरभ गांगुली?
इसी बीच सौरव गांगुली ने कहा, खेल पर्यटन के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली से बेहाला में उनके आवास पर मुलाकात की। पर्यटन सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को कोलकाता के बेहाला स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पर्यटन मंत्री के साथ त्रिपुरा पर्यटन के सचिव और निदेशक उत्तम कुमार चकमा और तपन कुमार चकमा भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



