बालाकोट एयर स्ट्राइक को आज एक साल हो चूका है। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाए थे। बालाकोट एयर स्ट्राइक के एक साल पूरे होने पर पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि हम संतुष्टि के साथ पीछे मुड़कर देखते हैं।
साल 2019 में 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को तबाह कर दिया था। पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा, एयर स्ट्राइक को एक साल बीत चुका है और हम संतुष्टि के साथ पीछे देखते हैं। हमने बहुत कुछ सीखा है, बालाकोट ऑपरेशन के बाद बहुत सारी चीजें लागू की गई हैं।
भारत के सशस्त्र बल देश के रक्षा के लिए अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाते : रक्षा मंत्री
उन्होंने कहा, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पूरे भारतीय चुनावों में कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ क्योंकि वे डर गए है कि हम फिर से उसी तरीके से या और भी विनाशकारी तरीके से जवाब देंगे। बीएस धनोआ ने कहा, मूल रूप से यह हमारे कार्यों को संचालित करने के तरीके में एक बदलाव है।
दूसरे पक्ष ने कभी नहीं माना कि हम पाकिस्तान के अंदर एक आतंकी प्रशिक्षण शिविर को अंजाम देने के लिए स्ट्राइक कर सकते हैं जिसे हमने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जो संदेश हम देना चाहते थे की भारतीय वायुसेना ‘घुसकर मारेंगे’ चाहे आप कहीं भी हों। अन्यथा, हम उन पर अपने क्षेत्र से भी हमला कर सकते थे।


Download Android App
Download iOS App



