भारत में कोरोना माहमारी का कहर जारी है। वहीं इस कोविड-19 संक्रमण को काबू करने के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है। इस बीच मंगलवर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 के टीकों की 2.14 करोड़ से अधिक खुराक अब भी उपलब्ध हैं।
मंत्रालय के सुबह सात बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना रोधी टीकों की 86.16 लाख खुराक लगाई गईं, जो दुनिया में अब तक एक दिन में लगाई गई खुराकों की सर्वाधिक संख्या है।
राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 28.87 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को टीकों की भारत सरकार की ओर से मुफ्त और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से 29.35 करोड़ खुराक प्रदान की गई हैं। इसमें से कुल खपत, बर्बादी सहित, 27,20,14,523 खुराक है। मंत्रालय ने बताया, ‘‘कोविड-19 टीकों की 2,14,90,297 खुराकें अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।’’ उसने कहा कि राज्यों को अगले तीन दिन में 33,80,590 खुराक और मिल जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



