देशभर कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए टीकाकरण अभी जारी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लग रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 2.98 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 44.53 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध करायी गयी है तथा 85,58,360 और खुराक उपलब्ध करायी जानी हैं। इनमें से बर्बाद हो चुकी खुराक समेत टीकों की कुल 41,55,50,543 खुराकों की खपत हो चुकी है। देश में कोविड-19 टीके का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।
देश में 24 घंटे में कोरोना महामारी के 39,097 नए मामलों की पुष्टि हुई और 546 मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,32,159 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,20,016 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,977 है।


Download Android App
Download iOS App



