घातक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में कोरोना वैक्सीनेशन जारी है। इस क्रम में अब तक केंद्र की ओर से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 53.24 करोड़ से अधिक (53,24,44,960) खुराकें उपलब्ध कराई गई है और 72,40,250 खुराक अब भी पाइपलाइन में हैं, ये खुराक जल्द से जल्द सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहुंचाई जाएगी।
आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उपलब्ध खुराक में से वेस्टेज को मिलाकर 51,56,11,035 खुराक की खपत हुई है। इसके अलाव 2.25 करोड़ (2,25,03,900) से अधिक शेष और अनयूज्ड वैक्सीन की खुराकें अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन उत्तर प्रदेश (5.35 करोड़ से ज्यादा डोज) और उसके बाद महाराष्ट्र । वहीं तीसरे नंबर गुजरात है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4.59 करोड़ लोगों को और गुजरात में 3.50 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी लगाई गई है। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,85,17,148 हो गया है। इसमें से 37,76,765 से अधिक खुराकें मंगलवार को दी गई।


Download Android App
Download iOS App



