नोटबंदी पर सुब्रमण्यम का इस्तीफा न देना आश्चर्य – राहुल

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हैरानी जतायी कि मोदी सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम जब नोटबंदी के फैसले से असहमत थे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हैरानी जतायी कि मोदी सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम जब नोटबंदी के फैसले से असहमत थे तो उन्होंने उसी समय अपना इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा ‘‘राफेल की तरह नोटबंदी भी भारत के खिलाफ एक अपराध तथा बड़ घोटाला था। पार्रिकर ने अपनी खाल बचाने के लिए खुद को इस सौदे से अलग कर दिया। अरविंद सुब्रमण्यम भी नोटबंदी के मुद्दे पर अब वही कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि जब वह इस फैसले से असहमत थे तो उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया। देशवासियों, चिंता मत कीजिए, दोषी पकड़ जाएगा और उसे सजा दी जाएगी।’’

Modi, KCR ने आदिवासी अधिकार कानून को कमजोर किया : राहुल गांधी 

अरविंद सुब्रमण्यम ने नोटबंदी को देश के लिए बड़ क्रूर तथा मौद्रिक झटका करार दिया है और कहा है कि अनौपचारिक क्षेत्र पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ा।

नोटबंदी के समय सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यम ने इसी साल जून में निजी कारणों से पद छोड दिया था। बाद में उन्होंने एक पुस्तक लिखी जिसमें इस फैसले को देश के लिए घातक करार दिया गया है।

Desk Team