पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस भावुक मौके पर कई नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटी बांसुरी स्वराज ने भावुक पोस्ट लिखकर मां को याद किया। सुषमा स्वराज का 6 अगस्त 2019 को निधन हो गया था।
बांसुरी स्वराज ने ट्वीटर पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि, “मां आप मेरी ऊर्जा बनकर मेरी रगों में बेहतीं हैं। आपका विवेक मेरे निर्णयों में सम्मिलित है और आपके आदर्श मेरे जीवन पथ को प्रज्वलित करते हैं। हे कृष्ण, आप मां को चुराकर ले गए, अब उन्हें सहेज के रखना।’’
माँ आप मेरी ऊर्जा बनकर मेरी रगों में बेहतीं हैं, आपका विवेक मेरे निर्णयों में सम्मिलित है, और आपके आदर्श मेरे जीवन पथ को प्रज्वलित करते हैं।
हे कृष्ण, आप माँ को चुराकर ले गए, अब उन्हें सहेज के रखना ।Pic: @SushmaSwaraj as a cabinet minister in Haryana in 1977#sushmaswaraj pic.twitter.com/Q2iDFe0mRi
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) August 5, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘ओजस्वी वक्ता, सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति, पद्म विभूषण से सम्मानित भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रहित एवं जन सेवा को समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है।’
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उन्हें आज भारत की कूटनीति के परिवर्तन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। एक असाधारण वक्ता, प्रतिबद्ध और दयालु नेता। उनकी पुण्यतिथि पर, मैं सुषमा स्वराज जी को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट में लिखा, ‘इंसानियत-इंसाफ की मिसाल, कुशल वक्ता, सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी सुषमा स्वराज को याद किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘भारत की लोकप्रिय और प्रशंसित नेताओं में से एक, श्रीमती सुषमा स्वराज जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।’
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्हें हमेशा एक महान वक्ता और एक असाधारण नेता के रूप में याद किया जाएगा, जो हमेशा हम में से कई लोगों के लिए प्रेरणा रही हैं।’

सुषमा स्वराज का राजनीतिक सफर
सुषमा स्वराज ने हरियाणा से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और 1977 में पहली बार हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीता। और महज 25 साल की उम्र में चौधरी देवी लाल सरकार में उन्होंने मंत्री पद संभाला। वे हरियाण सरकार की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री थीं। सुषमा स्वराज देश की राजधानी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। वे दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री थीं। 1996 में दक्षिण दिल्ली से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं और अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिनों की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री बनीं। सुषमा स्वराज बीजेपी की पहली महिला कैबिनेट मंत्री रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



