स्वामी मौर्या प्रसाद ने चंद्रयान-3 के लैंडर स्थल का शिव शक्ति नाम रखने पर किया बवाल, केंद्र सरकार पर साधा निशान

Summary :

26 अगस्त 2023 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर उतरे जहां उन्होंने पहले से ही यह प्लानिंग कर रखी थी कि वह व्यक्तिगत रूप से इसरो के सभी वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात करेंगे साथ ही उनको बधाइयां भी देंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैज्ञानिकों से मिलने गए जहां उन्होंने वैज्ञानिकों के संबोधन में कई बातें भी कही है।

26 अगस्त 2023 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर उतरे जहां उन्होंने पहले से ही यह प्लानिंग कर रखी थी कि वह व्यक्तिगत रूप से इसरो के सभी वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात करेंगे साथ ही उनको बधाइयां भी देंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वैज्ञानिकों से मिलने गए जहां उन्होंने वैज्ञानिकों के संबोधन में कई बातें भी कही है। पीएम मोदी ने बताया कि आज इसरो के वैज्ञानिकों ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचा दिया है। पीएम मोदी ने देश के युवाओं को सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी इतनी एनर्जेटिक है कि वह हर काम को संभव बनाती है। पीएम मोदी ने आगे बताया  कि जहां पर चंद्रयान-3 का लेंडर पहुंचा है वह आज से शिव शक्ति पॉइंट कहलाएगा।  

पीएम मोदी के बयान पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्या 
पीएम मोदी के शिव-शक्ति बयान को लेकर सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने काफी दुःख ज़ाहिर किया है, जहां उन्होंने ट्ववीट कर लिखा की “चंद्रयान-3 द्वारा चांद पर किए गए सफलतापूर्वक लैंडिंग स्थल को प्रधानमंत्री, मा. मोदी जी द्वारा शिवशक्ति नामकरण कर वैज्ञानिकों का घोर अपमान किया है। यदि नामकरण करना ही था तो महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई या एपीजे अब्दुल कलाम अथवा इसरो के किसी भी वैज्ञानिक के नाम पर किया जाना चाहिए। इससे वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई भी होता और उनका सम्मान भी बढ़ता तथा विज्ञान के प्रति नवयुवकों की रुचि भी बढ़ती।” स्वामी प्रसाद के इस बयान के बाद कई लोगों ने उनपर तंज कसना शुरू कर दिया।  
स्वामी प्रसाद बयानों के कारण हुए ट्रोल 
स्वामी प्रसाद के इस बयान के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जहां एक बीजेपी के कार्यकर्ता राम जी राजावत  ने कहा की वैसे नेवला नाम भी आपका घोर अपमानजनक है।किसी भी इंसान द्वारा खुद को नेवला कहकर जानवरो की प्रजाति में घुसना भी बहुत ही घिनौना काम है जो आपने किया है।इसकी जितनी निंदा की जाते उतनी ही कम है।जब आपको कोई जानवर कहता है तो आपको कष्ट तो होता होगा,, उतना ही कष्ट नेवला को भी होता होगा शाथई शाथ आपके लिए नेवला भी विभिन्न प्रकार की संज्ञा युक्त गालियों का उपयोग भी करता होगा। यही नहीं बल्कि ऐसे और भी ट्ववीट सामने आ रहे हैं जो मौर्या प्रसाद के इस बयान को गलत ठहरा रहे हैं।  

Desk Team