भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान के रूप में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों की शिक्षा जारी रहे।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट किया कि शिक्षक दिवस पर पूरे शिक्षक जगत को बधाई जिन्होंने हमेशा युवाओं के विचारों को पोषित करने में अहम भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों का शैक्षणिक सफर जारी रहे।
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैं डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता के साथ ही देश के प्रति योगदान को याद करता हूं।’’
I pay my respects to Dr. S. Radhakrishnan on his Jayanti and recall his distinguished scholarship as well as contributions to our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2021
शिक्षक दिवस पूरे देश में एक दार्शनिक-लेखक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। 1962 में राधाकृष्णन और सभी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



