आसियान-भारत मीडिया एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत 10 देशों के 20 पत्रकारों का एक दल शनिवार शाम हैदराबाद पहुंचा।
जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक वाई वेंकटेश्वरलु और सी राजरेड्डी ने यहां शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया।
आधिकारिक बयान के मुताबिक कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम, थाईलैंड और अन्य देशों के पत्रकारों का दल रविवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आदिबत्ला तथा भारत बायोटेक, शमीरपेट और गाचीबोवली स्थित टी-हब का भ्रमण करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



