भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के बारे में राजस्थान मंत्रिपरिषद द्वारा शनिवार को पारित प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें राजनीति को राष्ट्रनीति से ऊपर रखा गया है।
अफसोस हैं सीएम गहलोत ने राजनीती को राष्ट्रनीती से ऊपर रखा हैं – राज्यवर्धन सिंह राठौड़
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा,‘‘बड़े दुख की बात है कि सेना में हमेशा योगदान देने वाले भारत के एक जिम्मेदार प्रदेश की सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित किया। अफसोस है कि (मुख्यमंत्री) अशोक गहलोत ने राजनीति को राष्ट्रनीति से ऊपर रखा है।’’
उल्लेखनीय है कि राजस्थान मंत्रिपरिषद ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से अपील की कि वह अल्पकालिक अवधि के लिए संविदा के आधार पर सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती की अपनी ‘अग्निपथ’ योजना को व्यापक जनहित एवं युवाओं की भावना को ध्यान में रखते हुए वापस ले।
कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती हुई आई
प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि उन्हें युवाओं की नहीं बल्कि केवल कांग्रेस आलाकमान की चिंता है। सांसद के अनुसार कांग्रेस हमेशा से भारतीय सेना का अपमान करती आई है। राठौड़ ने कहा,‘‘जब देश की सुरक्षा की बात होती है तो हमेशा निर्णय देश -प्रदेश की राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति पर होना चाहिए। आज राजस्थान की सरकार ने राजनीति को (राष्ट्रनीति से) ऊपर कर दिया।’’


Download Android App
Download iOS App



