5G से नये युग की शुरूआत, Airtel ने कहा- आठ राज्यों में 5G की सेवाएं शुरू होने जा रही, 2024 तक का लक्ष्य

Summary :

भारती एयरटेल शनिवार से देश के आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने जा रही है और कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

नरेंद्र मोदी शनिवार को भारत में आज एक नए युग की शुरूआत की जिसनें 5g फास्ट इंटरनेट का शुभआरंभ किया और कहां कि इस सेवा के साथ भारत तेजी से विकास करेगा । वहीं, भारतीय एयरटेल ने यह स्पष्ट किया कि जल्द हमारी कंपनी 5जी की सेवाएं सबसे पहले आठ शहरों में शुरू करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी भारतीय एयरटेस के चेयरमेन सुनील भारती मित्तल ने साझा की हैं।
एयरटेल आठ राज्यों में शुरू करेगी सर्विस
 भारतीए एयरटेल के चेयरमेन सुनील मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम मे स्पष्ट किया कि शनिवार को जब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी 5जी की फास्ट सेवाओं को शुरू करेंगे तबी उसके बाद से ही एयरटेल की 5जी सेवा दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु समेत आठ शहरों में शुरू हो जाएगी।’’
भारत में 30 साल में पहली बार...' एयरटेल चीफ सुनील मित्तल ने ऐसा क्यों कहा ?  | airtel sunil mittal ease of doing business india - Hindi Oneindia
मित्तल ने कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर भारती एयरटेल आठ शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा  वहीं, मार्च 2023 तक देश के ज्यादातर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
5जी से देश में तेजी से विकास होगा
मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सिंह सेखों ने बताया कि एयरटेल 5जी सेवा मौजूदा 4जी की दरों पर ही मिलेगी और कुछ समय बाद नए शुल्क की घोषणा की जाएगी। हालांकि, चेयरमेन का  कि चेन्नई, हैदराबाद और सिलीगुड़ी में भी 5जी सेवा शुरू की जा रही है।

Desk Team