निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तारीखों की घोषणा करेगा।आयोग ने एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है।कई राजनीतिक दल पहले ही राजनीतिक रैलियों को रद्द करने की घोषणा कर चुके हैं और कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डिजिटल अभियानों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा आज
Summary :
निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तारीखों की घोषणा करेगा।


Download Android App
Download iOS App



