भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। अरब सागर में गुजरात तट के निकट पाकिस्तान ने बड़ी नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय बोट को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को करीब 4 बजे हुई।
पीएमएसए कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया
देवभूमिक द्वारका के एसपी सुनिल जोशी ने कहा, ”महाराष्ट्र के ठाणे का एक मछुआरा जो मछली पकड़ने वाली नाव ‘जलपरी’ पर सवार था, पीएमएसए कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया।” उन्होंने बताया कि नाव पर क्रू के 7 सदस्य मौजूद थे, जिसमें से एक को मामूली चोट आई है।
पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है
मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश छामरे (32) के शव को रविवार को ओखा पोर्ट पर लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है। अरब सागर में गुजरात में 12 नौटिकल माइल्स तक की सीमा में होने वाली घटना इसके क्षेत्राधिकार में आती है। जोशी ने बताया कि चामरे जलपरी नाव पर सवार होकर सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। इनमें से 5 गुजरात के थे और 2 महाराष्ट्र से। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
दोनों देशों के बीच नहीं है कोई स्पष्ट सीमा
हालांकि पाकिस्तान ही नहीं, भारत भी पाक के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। वहीं मछुआरों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण नहीं दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



