देशवासियों के लिए ये थोड़ी राहत की खबर है कि भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम रहे और नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी गिरकर दर 5 प्रतिशत से भी कम रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे में सबसे कम 92,596 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,90,89,069 हो गई है। हालांकि ये मामले बीते दिन से कुछ अधिक है , मंगलवार को कोरोना के 86,498 नए मामले सामने आये थे।
इससे पहले दो अप्रैल को 24 घंटे में 81,466 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 2219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,01,93,563 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,85,967 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दर भी गिरकर 4.62 प्रतिशत हो गई। पिछले 15 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.94 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 12,31,415 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 72,287 की गिरावट आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.29 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



