केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में धोखाधड़ी की किसी भी गुंजाइश को खत्म करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर सोमवार को जोर दिया।
मांडविया ने कहा, ‘‘समाज के गरीब लोगों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधा देने का उद्देश्य रखने वाली एबी-पीएमजेएवाई में धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
AB-PMJAY योजना के चार साल पूरे
वह यहां एबी-पीएमजेएवाई के चार वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एबीडीएचएम) के एक साल पूरे होने के मौके पर दो-दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 के अंतिम दिन बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें किसी भी धोखाधड़ी की छोटी-सी भी गुंजाइश को खत्म करने के लिए तकनीक के सभी उपलब्ध संसाधनों के इस्तेमाल की आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App



