लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष और भाजपा ने अभी से ही रणनीति बनानी शुरु कर दी है, वहीं विपक्ष एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस द्वारा आयोजित कल बेंगलुरु में 26 पार्टियों के नेता एक साथ नजर आए। मंगलवार को विपक्षी एकता की हुई बैठक के बाद गठबंधन को इडिया नाम दिया गया। वहीं कल ही के दिन एनडीए की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 38 दल शामिल हुए।
जानिए कौन- कौन सी पार्टियां अलग लड़ेगी चुनाव
भाजपा सत्ता में वापसी करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है, तो वही विपक्ष दल इस बार भाजपा का सत्ता से सफाया करने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगी है, यहां राजनीतिक दल संयुक्त विपक्ष और एनडीए की बैठक में नहीं दिखाई दिए। इन दलों में बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति , जनता दल सेक्यूलर, शिरोमणि अकाली दल, बहुजन समाज पार्टी, एआईएमआईएम और एआईयूडीएफ शामिल हैं।
यह पार्टियां एक जमाने में रह चुकी है कांग्रेस और एनडीए के साथ
इनमें कुछ दल तो ऐसे हैं जो कई राज्यों में अपने दम पर सत्ता में हैं, जबकि कुछ ऐसे हैं जो पहले या तो कांग्रेस या फिर एनडीए के साथ रह चुके हैं। इसके बाद भी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर यह दल अभी तक किसी भी गठबंधन में शामिल होने के फैसले पर विचार नहीं कर पाए है।


Download Android App
Download iOS App



