भारत जोड़ो यात्रा का आज विश्राम का दिन, कल राजस्थान में 'दौसा जिले से सुबह फिर शुरु होगी यात्रा' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

भारत जोड़ो यात्रा का आज विश्राम का दिन, कल राजस्थान में ‘दौसा जिले से सुबह फिर शुरु होगी यात्रा’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ यात्रा का आज विश्राम का दिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ यात्रा का आज विश्राम का दिन है और रविवार को राजस्थान में दौसा जिले से सुबह फिर शुरु होगी जो आगामी 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी। 
18 दिसंबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा 
कांग्रेस सांसद एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश के अनुसार यात्रा 18 दिसंबर सुबह फिर शुरु होने पर श्री राहुल गांधी दोपहर में 45 नागरिक संस्थाओं के लोगों से मिलेंगे। यात्रा 19 दिसंबर को अलवर में होगी और जहां एक रैली का आयोजन किया जायेगा। भारत जोड़ यात्रा ने गत चार दिसंबर को राजस्थान में प्रेवश किया और इस दौरान यह दूसरा विश्राम का दिन हैं जबकि गत नौ दिसंबर को भी विश्राम का दिन रहा था। 
वहीं रमेश ने बताया कि भारत जोड़ यात्रा 20 दिसंबर की शाम हरियाणा में प्रवेश कर जायेगी जो 21 से 24 फरवरी तक चार दिन हरियाणा में रहेगी। इसके बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। 
दूसरे चरण में हरियाणा प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा 
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ यात्रा दो या तीन जनवरी को उत्तरप्रदेश में जायेगी और इसके बाद फिर दूसरे चरण में हरियाणा में प्रवेश करेगी और फिर पंजाब, जम्मू और अंत में कश्मीर पहुंचेगी वहां श्री राहुल गांधी तिरंगा फहरायेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा 30 जनवरी को समाप्त हो जायेगी। 
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से यात्रा का दूसरा चरण शुरु होगा जिसमें दो महीने का हाथ से हाथ जोड़ अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ रैलियां होगी और जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे जिसका मकसद भारत जोड़ यात्रा के संदेश को और फैलाया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।