आज कई राज्य मना रहे हैं अपना स्थापना दिवस, उपराष्ट्रपति ने सभी को दी बधाई

Summary :

आज एक नवम्बर है और देश में कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे है। इस अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया.नायडू ने सभी राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

आज एक नवम्बर है और देश में कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे है। इस अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया.नायडू ने सभी राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी है।  नायडू ने कहा कि इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी स्थापना के बाद से लंबा सफर तय कर लिया है और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने भी किया ट्विट
अपनी स्थापना से लेकर अब तक इन प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर सारे राष्ट्र को गौरव है। भविष्य में भी आप सभी की उन्नति की कामना करता हूं। आप प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।

स्थापना दिवस मना रहें राज्यों को उपराष्ट्रपति सचिवालय के हवाले से ट्विट किय गया कि,  ‘अपनी स्थापना से लेकर अब तक इन प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर सारे राष्ट्र को गौरव है। भविष्य में भी आप सभी की उन्नति की कामना करता हूं। आप प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें’।
इन राज्यों का है स्थापना दिवस
स्थापना दिवस मनाने वाले राज्यों की सूची में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी शामिल है।

Desk Team