आज राहुल गांधी सदन में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बोलेंगे ! संसद के बाहर हो रहा जमकर प्रदर्शन

Summary :

8 अगस्त के दिन राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की पहल करने वाले थे, लेकिन उन्होंने नहीं किया। बल्कि उनकी जगह कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सर्वप्रथम भाषण दिया। लेकिन आज अधीर रंजन ने सुचना दी है की राहुल गाँधी आज संसद में बोलेंगे।

संसद में मॉनसून सत्र का आखिरी हफ्ता चल रहा है और इस हफ्ते में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच घमासान युद्ध देखा जा रहा है।कल 8 अगस्त के दिन  सदन के अंदर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पहली बार चर्चा हुई।  जहां खबरें यह थी कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर  चर्चा की पहल करेंगे लेकिन कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए सामने आए । आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का दूसरा दिन है और आज सदन में इस चर्चा के बीच कई मुद्दों को उठाया जाएगा। कल की हुई चर्चा के बाद आम जनता के बीच एक ही सवाल उमड़  रहा था की आखिरकार सदन में राहुल गांधी क्यों नहीं बोले ? अब इन सभी जवाब सामने आया है।  
आज राहुल गाँधी देंगे करेंगे चर्चा की शुरुआत  
दरअसल 8 अगस्त के दिन राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की पहल करने वाले थे,  लेकिन उन्होंने नहीं किया। बल्कि उनकी जगह कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सर्वप्रथम भाषण दिया।  लेकिन आज अधीर रंजन ने सुचना दी है की राहुल गाँधी आज संसद में बोलेंगे।  वो आज 12 बजे कांग्रेस की तरफ से बोलना शुरू करने वाले हैं।  अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की “वह देश के बारे में नहीं सोचते, वो समाज के बारे में नहीं सोचते, वो मणिपुर के बारे में नहीं सोचते हैं। ” संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।  लेकिन इसी बीच संसद के बाहर लोगों का जमकर प्रदर्शन देखा जा रहा है।  
सदन परिसर बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन 
आज भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं सालगिरह है।  और आज के ही दिन 1942 में महात्मा गांधी ने “अंग्रेजो भारत छोड़ो” आंदोलन का नारा दिया था।  और इस बीच संसद परिसर में बीजेपी सांसद क्विट इंडिया मूवमेंट की सालगिरह पर प्रदर्शन कर रहे हैं।  इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक वीडियो ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने तीन बातों का आवाहन किया और परिवारवाद छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो का नारा देते हुए कहा की अगर देश केलोकतांत्रिक अस्तित्व  को बचाना है तो इन तीनों को छोड़ना पड़ेगा।  

Desk Team