भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कुछ थमता नजर आ रहा है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखी गयी है। मंगलवार को यहां कोरोना के नए केस ढाई लाख से भी कम आए हैं। इससे पहले सोमवार को 2.58 लाख, रविवार को 2.71 लाख केस, जबकि शनिवार को 2.68 लाख केस मिले थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 2,38,018 नए मामलों के साथ कुल संक्रमण का आंकड़ा 3,76,18,271 तक पहुंच गए है। वहीं इस दौरान हुई 310 मरीजों की मौत के बाद भारत में मृतकों का आंकड़ा 4,86,761 तक पहुंच गया है।
World Coronavirus : वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों में वृद्धि, 33.02 करोड़ से ऊपर पहुंचा आंकड़ा
मंत्रालय के अनुसार नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17 लाख 36 हजार 628 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.62 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 14.43 फीसदी हो गयी है। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से 8891 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 57 हजार 421 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.09 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 49 हजार 143 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 70 करोड़ 54 लाख 11 हजार 425 लोगों की जांच की गयी है।
बात करें राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कि तो देश में अब तक 158 करोड़ से ज्यादा टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 79 लाख 91 हजार 230 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 158 करोड़ 04 लाख 41 हजार 770 टीके दिए जा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



