देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 28 हज़ार नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं, जो लगभग पांच महीने में संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 15 मार्च को 24,492 कोरोना केस दर्ज हुए थे। वहीं मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 373 संक्रमितों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,204 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 19 लाख 98 हजार 158 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 511 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख 80 हजार 968 हो गयी है।
देश में टीकाकरण जारी, राज्यों और निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन की 2.33 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद
एक्टिव केस 3,680 घटकर तीन लाख 88 हजार 508 रह गए हैं। इसी अवधि में 373 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 28 हजार 682 हो गया है। देश में एक्टिव केस का रेट घटकर 1.21 प्रतिशत, रिकवरी रेट बढ़कर 97.45 प्रतिशत और डेथ रेट 1.34 प्रतिशत है।
पिछले माह 27 और 28 जुलाई को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या चार लाख के नीचे पहुंची थी। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3131 घटकर 71813 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 7568 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6151956 हो गयी है, जबकि 68 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 134064 हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



