देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में वायरस के 8 हज़ार के करीब मामले दर्ज हुई है, जो लगभग 287 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान 197 मरीजों की मौत हुई। वहीं देश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 1,30,793 है, जो 525 में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 8,865 नए मामले सामने आए हैं, जो 287 दिनों में सबसे कम हैं। इस दौरान रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। बीते 24 घंटे में 11971 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, देश में अब 130792 एक्टिव केस बचे हैं, जो 525 दिनों में सबसे कम है। डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 0.80 फीसदी पर आ गया है।
दुनियाभर में कोरोना के केस 25.38 करोड़ से अधिक, 51 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत
देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख सात हजार 617 कोविड टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 62 करोड़ 57 लाख 74 हजार 159 कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं। वहीं बात करें टीकाकरण कि तो देश में पिछले 24 घंटे में 59.75 लाख से अधिक कोविड टीके दिए गए है। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान 113 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।


Download Android App
Download iOS App



