भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उछाल जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में लगभग तीन हज़ार लोगों में कोविड-19 वायरस की पुष्टि हुई है। रोजाना बढ़ रहे मामलों के चलते एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली के हालात चिंताजनक बने हुए है। देश में रोजाना सामने आ रहे कुल मामलों में से आधे से ज्यादा अकेले दिल्ली-एनसीआर से हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,927 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 32 नए मरीजों को जान गंवानी पड़ी। जबकि इस दौरान कोरोना से उबरकर डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 2,252 रही।

पिछले 25 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के नए केस के बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,30,65,496 पहुंच गया। वहीं 32 अन्य मरीजों की मौत बाद मृतकों की संख्या भी 5,23,654 हो गई है। अब तक 4,25,25,563 लोग कोरोना वायरस से रिकवर कर चुके हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में देश में एक्टिव केस की संख्या 16,279 है। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत देश में अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की 1,88,19,40,971 डोज़ दी जा चुकी हैं।
4.64 प्रतिशत रही दिल्ली में संक्रमण दर
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 1,204 ताजा कोविड-19 मामले और एक मृत्यु दर दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत थी। बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में संक्रमण की कुल संख्या अब 18,77,091 है और मरने वालों की संख्या 26,169 है।


Download Android App
Download iOS App



