Today’s Corona Update : पिछले 24 घंटे में 15 हजार नए केस आए सामने, 278 लोगों की हुई मौत

Summary :

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार जारी गिरावट राहत देने वाली है।

भारत कोरोना महामारी की तीसरी लहर की जद से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार जारी गिरावट राहत देने वाली है। पिछले 24 घंटे में 15 हजार लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 300 से कम रही।
278 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 102 नए केस दर्ज होने के बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा  4,28,67,031 पर पहुंच गया जबकि इस दौरान 278 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या  5,12,622 हो गई।
लगातार 17वें दिन एक लाख से कम आए है केस 
मंत्रालय के मुताबिक यह लगातार 17वां दिन है जब रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या एक लाख से कम है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.38 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर  98.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में  16,553 की कमी दर्ज की गई है। 

Desk Team