1 ‘बहुत तिरंगे बांट रहे हो, सिर तन से जुदा कर देंगे’, UP में धमकी से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घर-घर तिरंगा बांटने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कार्यकर्ता को अपने घर के बाहर ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी भरा पत्र चिपका मिला. शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 तिरंगा फहराने के कुछ मिनटों बाद TRS नेता की हुई हत्या, हालात तनावपूर्ण
तेलंगाना में टीआरएस नेता तम्मिनेनी कृष्णैया की सोमवार को चार अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह तिंरगा फहराने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।
3 नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है आज, नए मंत्रियों के शपथ में उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं होंगे
बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में नए मंत्रियों के शपथग्रहण में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं होंगे। पहले कुशवाहा का नाम मंत्री पद की रेस में चल रहा था। मगर बाद में मंत्रिमंडल विस्तार से उनका नाम काट दिया गया। इसके बाद वे पटना से दिल्ली चले गए।
4 UP में BJP जल्द करेगी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, किसे दिया जाएगा मौका ?
जल्द ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने वाला है. चर्चा है कि 17 अगस्त के बाद कभी भी नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो सबसे तगड़ी दावेदारी इस बार ब्राह्मण समाज की है क्योंकि नए संगठन मंत्री ओबीसी समाज से बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के सामाजिक समीकरण में प्रदेश अध्यक्ष या तो ब्राह्मण या दलित के होने की उम्मीद सबसे ज्यादा है।
5 गुरुग्राम में इनोवा पर पलटा ट्रक, 4 लड़के-लड़कियों की मौके पर मौत
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रफ्तार के कहर के चलते एक लड़की और 3 लड़कों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से यह भयानक हादसा हुआ।


Download Android App
Download iOS App



