1 आज फिर बरसेंगे बदरा, महाराष्ट्र-बंगाल-ओडिशा समेत इन हिस्सों में बारिश के आसार
दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत देश के दूसरे इलाकों में भी रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा है। इससे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है।
2 महिला-पुरुष को समान वेतन, 4 दिन ड्यूटी- 3 दिन छुट्टी
देश में नए लेबर कोड को लागू करने की तैयारी में केंद्र सरकार जुटी है। सरकार नौकरीपेशा लोगों की वर्किंग लाइफ में बदलाव के लिए नए नियम को लागू करने की तैयारी में है। हालांकि, नए लेबर कोड को देश में कब से लागू किया जाएगा. इसपर अभी कुछ भी साफ नहीं है। लेकिन ये तय है कि इसे लागू किया जाएगा. नए कोड के लागू होने के बाद सप्ताहिक छुट्टी (Weekly Off) से लेकर नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में भी बदलाव होगा ।
3 पापुआ न्यू गिनी में कांपी धरती, 7.7 तीव्रता के भूकंप से बड़ी तबाही की आशंका !
रविवार को पपुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया दोनों जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, रिक्टर स्केल पर दोनों की तीव्रता अलग-अलग थी। पपुआ न्यू गिनी में आए तूफान की तीव्रता 7.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। यहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।
4 योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अधिकारियों को सस्पेंड करने का दिया आदेश
लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद योगी सरकार ने दोषी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, शासन को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 6 विभागों 19 अफसरों को सीधे जिम्मेदारी माना गया है। अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और अग्निशमन अधिकारियों को लेवाना होटल अग्निकांड के लिए दोषी माना गया
5 ‘बोलना बंद करता तो मैं भी बन जाता उपराष्ट्रपति’, सत्यपाल मलिक का बड़ा दावा
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें संकेत दिया गया था कि अगर वह केंद्र के खिलाफ बोलना बंद कर दें तो उन्हें उपराष्ट्रपति बना दिया जाएगा। जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाए जाने पर मलिक ने कहा कि वह (धनखड़) डिजर्विंग उम्मीदवार थे, बनाने ही चाहिए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरा कहना इसमें ठीक नहीं लेकिन मुझे इशारे थे, पहले से कि आप नहीं बोलोगो तो आपको (उपराष्ट्रपति) बना देंगे


Download Android App
Download iOS App



