भारत से असम राज्य को तोड़कर अलग करने की बात कहने वाले शरजील इमाम को लेकर एक और कदम उठाया गया है। आज दिल्ली की तिहाड़ से गुवाहाटी पुलिस अपने साथ लेकर जा रही है। गुवाहाटी में इमाम को कामरूप चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
इसके बाद यहां पर पुलिस शरजील से लगातार 14 दिन तक पूछताछ करेगी। राजद्रोह के आरोपी की कानूनी टीम ने बताया कि शरजील को असम ले जाया जा रहा है। कानूनी टीम ने दावा किया इस संबंध में उन्हें अंधेरे में रखा गया है और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मंशा पर भी सवाल उठाए।
डॉ. कफील खान की रिहाई को लेकर यूपी भवन के बाहर जामिया कोर्डिनेशन कमेटी का प्रदर्शन
शरजील इमाम असम और पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में अपनी ‘चिकन नेक’ टिप्पणी के लिए न्यायिक हिरासत में है। उसे पिछले महीने बिहार में उसके गृहनगर जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। शरजील के वकीलों ने बताया कि उनकी कानूनी टीम गुवाहाटी पहुंच गई है, मगर अभी शरजील का पहुंचना बाकी है।
वकील ने कहा, “हमें तब भी सूचित नहीं किया गया था जब उन्होंने उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। हम इस बारे में आपत्ति उठाएंगे। मुझे नहीं पता कि अपराध शाखा अब क्या करने वाली है।”


Download Android App
Download iOS App



