त्रिपुरा: आपसी संघर्ष में बीएसएफ के दो जवानों की मृत्यु, BSF ने दिए जांच के आदेश

Summary :

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार को आपसी संघर्ष की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मृत्यु हो गई और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया।

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार को आपसी संघर्ष की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मृत्यु हो गई और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। बीएसएफ ने अब इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना गोमती जिले के कारबुक उपसंभाग में बीएसएफ की खागराचेरी चौकी पर सीमा बाड़ द्वार के पास गुरुवार शाम हुई। बीएसएफ ने शुक्रवार को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
आपसी झगड़े में हुई गोलीबारी
बीएसएफ प्रवक्ता, त्रिपुरा सीमा, ने बताया कि 20वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल सतबीर सिंह और कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह  मामूली कहा-सुनी होने के बाद, “आपसी झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी” में मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रताप सिंह ने सतबीर सिंह पर कथित तौर पर गोली चलाई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि प्रताप सिंह की बाद में चौकी पर तैनात संतरी ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि चौकी कमांडर, उपनिरीक्षक राम कुमार के दोनों पैरों में गोली लगी है क्योंकि कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह ने उनपर भी गोलियां चलाई थी. उन्होंने बताया, “घटना का असल कारण जानने के लिए विभागीय जांच की जा रही है और एक प्राथमिकी सिलाचेरी पुलिस थाने में दर्ज की गई है.” बीएसएफ, भारत-बांग्लादेश सीमा पर पहरेदारी करता है।

Desk Team