चांद (कैमूर) : आज से शुरू हो रहे पंचायत चुनाव नामांकन दाखिल की प्रक्रिया को देखते हुए बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने बैठक कर सुरक्षा हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये। बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ शशिभूषण साहू एवं थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा की हंगामा करने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी।
उन्होंने ने कहा नामांकन करने के समय पुलिस बल प्रखण्ड कैम्पस में मौजूद रहेगी। थाना प्रभारी ने कहा प्रखण्ड कैम्पस में किसी प्रकार की हथियार लाने पर रोक रहेगी। कैम्पस के अंदर केवल प्रत्याशी एवं प्रस्तावक आ सकतें है।
नामांकन दाखिल करने के लिए मिल रहे हैं कुल पांच दिन प्रखण्ड से आज शुरू हो रहे नामांकन को लेकर प्रत्याशियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। नामांकन दाखिल करने की समय 25 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। लेकिन रविवार एवं मंगलवार को छूट्टी होने से नामांकन नहीं हो सकेगा।
366 पदों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के लिए कुल पांच दिन ही मिल रहे हैं। नामांकन दाखिल करने का समय 25 सितंबर से 1 अक्टूबर एवं संविक्षा 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक एवं नाम वापसी 6 अक्टूबर को उम्मीदवार कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



