Presidential Election : राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले BJP ने सभी सांसदों को दिल्ली किया तलब

Summary :

राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले यानी 16 जुलाई को बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली तलब किया है।

देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले यानी 16 जुलाई को बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली तलब किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सांसदों की राष्ट्रपति चुनाव में शत प्रतिशत मौजूदगी को लेकर बीजेपी ने ये निर्णय लिया है।
सूत्रों ने बताया कि 16 जुलाई को सांसदों के दिल्ली पहुंच जाने पर उनके लिए एक प्रशिक्षण और प्रस्तुतिकरण सत्र आयोजित किया जाएगा ताकि उन्हें मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 16 जुलाई को सभी सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है।

Mohammad Zubair : जर्नलिस्ट मोहम्मद जुबैर को राहत, SC ने दी ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक को 5 दिन की अंतरिम जमानत

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसले का किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।

Desk Team