देश में इस समय समान नागरिक संहिता यानी UCC का काफी गरमा गया है। बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिये बनाई गई समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है और जल्द ही राज्य में इसे लागू किया जाएगा। उनके इस बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है।
“मैं पुष्कर सिंह धामी का बहुत धन्यवाद करता हूं- केशव प्रसाद
आपको बता दें केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मैं पुष्कर सिंह धामी का बहुत धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने समान नागरिक संहिता की पहल की और बहुत तेज़ी से उसको पहुंचाने का काम किया। देश में सबके लिए एक क़ानून होना जरूरी है। लॉ कमिशन पर लोगों के सुझाव भी ले रहे हैं.”
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी
दरअसल, इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा, “उत्तराखंड की जनता ने किसी राजनीतिक दल को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर देकर इस बात पर अपनी मुहर लगाई। इसके लिए जनता ने हमें जनादेश दिया और अब हम अपना किया वादा अब निभाने जा रहे हैं.”


Download Android App
Download iOS App



