दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां जनसंख्या नियत्रंण को लेकर वहां की सरकारें काम कर रही हैं। मगर कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पर बढ़ती उम्र के मुकाबले जन्म दर में गिरावट आ रही है। चीन-जापान समेत कई ऐसे देशों में काम करने वाले लोग नहीं बचे। वहां की आबादी बूढ़ी होती जा रही है। चीन में जन्म दर में गिरावट को लेकर वहां की सरकार ही नहीं, बल्कि कंपनियां भी काफी परेशान हो चुकी हैं।

ऐसे में इस संकट से निपटने के लिए सरकारें लोगों पर ज्यारदा बच्चे पैदा करने का दबाव डाल रही हैं। कई जगहों पर लोगों को लाखों रूपये तक दिए जा रहे हैं। इसी बीच अब चीन की एक ट्रैवल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक ऐसा ऑफर दिया है जिसके बारे में शायद ही इससे पहले कभी किसी ने सुना होगा। इंस ट्रेवल कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक अनोखा ही ऑफर निकाला है।

दरअसल, कंपनी के मुताबिक, 1 जुलाई से वह अपने उन सभी कर्मचारियों को 50 हजार युआन यानी तकरीबन 5.66 लाख रुपये देने जा रही है, जो बच्चे पैदा करेंगे। इसका मतलब है जितने बच्चे उतने 5 लाख रुपये। बता दें कि किसी भी निजी कंपनी की ओर से अब तक की यह सबसे बड़ी पहल है। ये ट्रेवल कंपनी अपने देश में जन्मइदर बढाने के लिए ऐसा कर रही है।
.jpg)
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के एक्जीोक्यूटिव चेयरमैन जेम्स लियांग ने कहा, मैंने हमेशा सुझाव दिया है कि सरकार ज्यारदा बच्चोंर वाले फैमली को हेल्प करे। उन्हेंक हर तरह से सुविधाएं दे, खासकर पैसे… ताकि युवाओं में ज्यारदा से ज्याचदा बच्चे पैदा करने की इच्छा हो। निजी कंपनियां इसमें अपने लेवल से भागीदारी जरूर करेंगी।

उन्होंने आगे बताया कि हमने फैसला लिया है कि दुनियाभर में अपने कर्मचारियों के पैदा होने वाले हर बच्चेस के लिए 5 साल तक हम हर साल 10000 युआन देंगे। ये पेरेंट्स सब्िे पडी के तहत होगा। इस पर कंपनी 1 बिलियन युआन खर्च करने वाली है। चीन की जन्म दर पिछले साल गिरकर प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 हो गई थी, जो 2021 में 7.52 थी. यह एक रिकॉर्ड है।


Download Android App
Download iOS App



